एनसीपी ने पांच उम्मीवारों के नाम की घोषणा की
मुंबई। महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शरद पवार की एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस आशय की जानकारी जयंत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में देते हुए सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। शरद पवार की बेटी और एनसीपी की दिग्गज नेता सुप्रिया सुले को बारामती से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वर्धा से अमर काले, दिंडोरी से भास्कर राव बगरे, शीरूर से डॉक्टर अमोल कोल्हे और अहमदनगर से निलेश लंके को टिकट दिया गया है।
विदित हो कि एनसीपी शरद चंद्र की ओर से यह बताया गया था कि महाविकास अघाड़ी के तहत पार्टी को 10 सीटें मिलेंगी और जल्द ही सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। शुक्रवार को बैठक हुई और बैठक में 10 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई थी। इसके दो दिन बाद शनिवार 30 मार्च को पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
