पहले चरण का मतदान : इन दिग्गजोें की प्रतिष्ठा दांव पर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदान हुआ। जिन सीटो पर मतदान हुआ उनंमेें उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह,  उत्तराखंड की सभी पांच,  महाराष्ट्र की पांच,  असम और बिहार की चार-चार,  पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो,  छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। इन सीटों में से कई ऐसी सीटे है जहां से कई दिग्गजोें की प्रतिष्ठा दांव पर है।
1.  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी परंपरागत नागपुर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं जिनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। 2. मोदी सरकार के एक और मंत्री किरेन रिजिजू एक बार फिर से अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं जिनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से है। 3. असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोवोनाल डिब्रूगढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मोदी सरकार में आयुष मंत्री हैं का मुकाबला लुरीनज्योति गोगोई से है जो कांग्रेस के सहयोगी दल एजेपी के उम्मीदवार हैं। 4. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एक बार फिर जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं का मुकाबला कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से हैं। 5. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से भाजपा के उम्मीदवार हैं का मुकाबला कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल से हैं। 6. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य की हरिद्वार सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र रावत से है। 7. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं का मुकाबला सपा से हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति से हैं। 8.  केंद्रीय मंत्री कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार ओंकार सिंह मरकाम से हैै। 9.  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ एक बार फिर छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से हैं। 10. राजस्थान की नागौर सीट से राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल का मुकाबला भाजपा के ज्योति मिर्धा से हैं। 11.  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं का मुकाबला राजद के कुमार सर्वजीत है। 12. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद पीलीभीत से भाजपा का मंकाबला सपा के भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खां (फूल बाबू)  से है। 13.  तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुदरराजन भाजपा के टिकट पर तमिलनाडु की चेन्नई दक्षिण सीट से का मुकाबला डीएमके से टी सुमति और अन्नाद्रमुक के डॉ. जे जयवर्धन सेे हैं। 14.  पूर्व गृह मंत्री पी. चिंदबरम के बेटे कार्ति तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के डॉ. देवनाथन यादव से और अन्नाद्रमुक के ए. जेवियरदास से है। 15. भाजपा समर्थित टीटीवी दिनाकरण का मुकाबला द्रमुक से थंगा तमिलसेल्वन और अन्नाद्रमुक के वीटी नारायणसामी से हैं। 16. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमण् करुणानिधि के पोते दयानिधि चेन्नई मध्य से द्रमुक का मुकाबला भाजपा के विनोज पी सेल्वम और डीएमडीके के बीण् पार्थसारथी से है। 17. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई जोरहट सीट से का मुकाबला भाजपा के तपन कुमार गोगोई सेे हैं। 18.  तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी कनिमोझी थूथुकुडी सीट से डीएमके की उम्मीदवार हैं का मुकाबला अन्नाद्रमुक के आरण् शिवसामी वेलुमणि और टीएमसी (मूपनार)  के एसडीआर विजयसीलन से है। 19. पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव त्रिपुरा पश्चिम से भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष कुमार साहा से हैं। 20. तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई राज्य की कोयंबटूर का मुकाबला द्रमुक के पी. राजकुमार गणपति और अन्नाद्रमुक के जी. रामचंद्रन सिंघाई से हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.