10 मार्च को ममता और 12 को सुवेंदु करेंगे नामांकन


कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर इस बार सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। इस सीट से एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर एक समय उनके सहयोगी रहे और अब भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं। नंदीग्राम में दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान है। वहींए इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके बाद 12 मार्च को भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस सीट पर पूरे देश की नजर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.