पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हंगामा
पूर्व सीएम नारायणसामी के सामने हुई हाथापाई

पुडुचेरी। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि यह हंगामा उस वक्त हुआ जब पार्टी के ही एक नेता ने डीएमके का झंडा लहराया। इस बैठक में पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी भी मौजूद थे। नारायणसामी के सामने ही नेताओं में जमकर हाथापाई हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कि कैसे नेता एक.दूसरे के साथ हाथापाई कर रहे हैं। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
