मिठाई दुकान में घुसा ट्रक, डेढ़ दर्जन लोगों को कुचला

 


नालंदा। नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा ताड़ पर इलाके में थाने के पास रविवार की शाम में एक भयानक हादसा हो गया। सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों को रौंदते हुए एक ट्रक बेकाबू होकर झोपड़ी में बने होटल में जा घुसा। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग जख्‍मी हो गए हैं। घायलों का इलाज तेल्हाड़ा के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।
बताया जाता है कि तीन बजे दिन में जहानाबाद की ओर से तेल्‍हाड़ा की ओर जा रहा ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। फुटपाथी दुकानदारों को कुचलते हुए झोपड़ी में बनी मिठाई की दुकान में जा घुसा। इसके बाद चीख.पुकार मच गई। आधा दर्जन लोगों की मौत घटनास्‍थल पर ही हो गई। स्‍थानीय लोग दौड़े। होटल में फंसे 12 लोगों को तेल्‍हाड़ा के निजी क्‍लीनिकों में भर्ती कराया। हादसे के बाद ड्राइवर ने भागकर थाने में शरण लेकर जान बचाई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पहले दुर्घघटनाग्रस्‍त ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस पर पथराव कर दिया। नाराज लोगों ने घटनास्‍थल के पास स्थित तेल्‍हाड़ा थाना परिसर में खड़ी एक गाड़ी भी फूंक दी। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई है। उन्‍होंने मृतकों के आश्रितों को आपदा राहत के तहत राशि और घायलों को इलाज की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया है। मृतकों की पहचान सब्‍जी विक्रेता केलाबीघा के झगरूए ताड़पर गांव के खेसारी लाल व चार अन्‍य हैं। घायलों में पान दुकानदार झुन्‍नूए फल दुकानदार शशिए मिठाई दुकानदार शंकरए संजय होटल के मालिक का भतीजा आदि शामिल हैं। डीएम योगेंद्र सिंह और एसपी हरिप्रसाथ एस मौके पर पहुंकर मामले की जांच करते नजर आए तथा आक्रोशित लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.