मप्र : एक जून से लॉकडाउन खुलने के आसार
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम एक जून से धीरे-धीरे अनलॉक करेंगे। अब हम कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की स्थिति में आ गए हैं। हमारा पॉजिटिविटी रेट 5 फीसद के नीचे आ गया है। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और 90 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हम पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं।
मुख्यमंत्री से जब राज्य में लगे लॉकडाउन को खोलने की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि हम अनंतकाल तक बंद नहीं रख सकते हैं। हमें 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक करना है। बता दें कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,384 नए मामले सामने आए और इस दौरान 79 लोगों की मौत हुई है।
