आप पार्टी ने किया नई राष्ट्रीय परिषद का गठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्‍यक्षता में पार्टी की 10वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आप की 34 सदस्‍यीय नई राष्ट्रीय परिषद का गठन भी किया गया। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया,  दिल्ली के कैबिनेट मंत्री दिल्ली और पंजाब के राज्‍यसभा व लोकसभा सांसद के अलावा कई विधायक और पार्टी की प्रदेश ईकाईयों के संयोजक व वरिष्‍ठ नेताओं समेत कई नये चेहरों को जगह दी गई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय परिषद की 10वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज 34 सदस्‍यीय नई राष्ट्रीय परिषद गठित हुई है। परिषद में बहुत सारे नए सदस्य आए हैं। नए सदस्यों का स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपका यह कार्यकाल बेहद सफल रहेगा।
नई राष्ट्रीय परिषद में जिनको शामिल किया गया है उनमें सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अलावा सत्‍येंद्र जैन, गोपाल राय, राजेंद्रपाल गौतम,  इमरान हुसैन, राखी बिडलान, आतिशी, दुर्गेश पाठक,  राघव चड्ढा,  एनडी गुप्‍ता,  दिलीप कुमार पाण्‍डेय,  संजय सिंह,  प्रीति शर्मा मेनन, पंकज कुमार गुप्‍ता, दिनेश मोहनिया,  गुलाब सिंह,  कैप्‍टन शालिनी सिंह,  आदिल खान,  बलजि‍ंदर कौर, अमन अरोड़ा,  हरपाल चीमा,  सरबजीत कौर मानुका,  डॉ. अल्‍ताफ अहमद,  महेश बाल्‍मीकि, नीलम यादव,  वैंजी वेगास,  इसुदान गढ़वी,  गोपाल इटालिया,  भगवत मान,  पृथ्‍वी रेड्डी, सुशील गुप्‍ता, कर्नल अजय कोठि‍याल और राहुल महाम्‍ब्रे प्रमुख रूप से शामि‍ल हैं।
नई राष्ट्रीय परिषद में जिनको शामिल किया गया है उसमं इस बात का विशेष रूप से खयाल रखा गया है कि ये एक तरह से पब्‍ल‍िक के बीच में जाने माने चेहरे के रूप में नजर आते रहे हैं। साथ ही उन राज्‍यों को प्रतिनिधित्व मिली है जिन राज्‍यों में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं। अगले साल दिल्ली नगर निगम के भी चुनाव होने जा रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.