साकीनाका रेप मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साकीनाका रेप केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आदेश दिया है। सीएम ठाकरे ने कहा मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार और उसके बाद उसकी मौत मानवता का बड़ा अपमान है । इसके दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी ।  शनिवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने इस मामले पर एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं ।
अधिकारियों के साथ बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुम्बई शहर को सुरक्षित शहर के रूप में देखा जाता है । ये छवि खराब न हो इसीलिए पुलिस को और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पुलिस स्टेशन में महिला अधिकारियों का समावेश हो।  महिलाओं के लिए असुरक्षित ऐसे हॉटस्पॉट्स निश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से रास्ते पर रहने वाली अकेली महिलाओं को किसी सुरक्षित जगह पर रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.