प्रयागराज में बम विस्फोट से एक युवक की मौत
प्रयाग। यूपी चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज के करेली में 12 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसी बीच बम धमाके में एक युवक की मौत हो गई, जबकिए दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना जिले के करेली थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल से उपचार के बाद पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिकए मृतक का नाम अर्जुन कोल (21) पुत्र बाबूलाल कोल और घायल संजय कोल पुत्र बालेश्वर कोल निवासी ग्राम रामगढ़, थाना कोरांव, दोनों चचेरे भाई हैं। रविवार दोपहर साइकिल में झोला टांग कर जा रहे थे तभी अचानक झोला गिरने से विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी (प्रथम) और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंच जायजा लिया।
घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार का कहना है कि अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है। प्रयागराज के करेली में साइकिल से बम के गिरने से हुए विस्फोट के मामले में आयोग ने डीएम से रिपोर्ट तलब की है। डीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
