कन्हैयालाल के घरवालों से मिले सीएम गहलोत
उदयपुर। उदयपुर में आतंकियों के द्वारा मारे गए कन्हैयालाल के घरवालों से गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने मुलाकात की। गहलोत ने संवेदना जताते हुए घरवालों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।। सीएम ने पीड़ित परिवार को 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सीएस ऊषा शर्मा , डीजीपी मोहन लाल लाठर मौजूद थे।
गहलोत ने मीडिया से कहा कि एनआईए एक महीने के अंदर इस केस में जल्दी सजा दिला दे। एनआईए को समझना चाहिए कि प्रदेश के लोगों की भावना क्या है, कन्हैया को सुरक्षा दी गई या नहीं, क्या कमी रही, सभी चीजें एनआईए की जांच में सामने आ जाएगी। एर्नआइए की जांच पर भरोसा करना चाहिएए जांच निष्पक्ष होगी, हम पूरा सहयोग करेंगे। बहलोत ने कहा कि इस घटना ने देश को हिला दिया है।
