हम नेताओं के भरोसे देश नहीं छोड सकते : केजरीवाल
"आप" का मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन लॉन्च
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन लॉन्च किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता हजारों साल पुरानी है। एक समय भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा करता था। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमें 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को फिर से महान बनाने के लिए नागरिकों को एक साथ आने की जरूरत है। भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए स्कूल, अस्पताल खोलना, युवाओं को रोजगार देना और महिलाओं को समान अधिकार देना जरूरी है। केजरीवाल ने भाजपा, कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों से “आप” के राष्ट्रीय मिशन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान ने भारत को सब कुछ दिया है फिर हम पीछे क्यों रह गएघ, अगर नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश छोड़ा तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। किसी को परिवार प्यारा है तो किसी को दोस्त प्यारा है। इन्होंने 75 साल अपना घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि आजादी के 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया, लेकिन इन 75 सालों में कई देश हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए। सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ। जापान और जर्मनी वर्ल्ड वार 2 में तहस-नहस हो गए। लोगों में क्रोध है कि हम पीछे क्यों रह गए। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग पूछते हैं कैन इंडिया लीड द वर्ल्ड। भारत दुनिया का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकताघ, बस हर धर्म, जाति, किसान,मजदूर, डॉक्टर, टीचर समेत सभी 130 करोड़ लोगों को देश की बागडोर संभालनी पड़ेगी। हम इन नेताओं के भरोसे देश नहीं छोड़ सकते।
