पीएम आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों से वसूल किये जायेंगे राशि

देवघर । वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देवघर के 1227 लोगों को 2.25 लाख रुपये के हिसाब से आवास निर्माण के लिए 27.60 करोड़ स्वीकृत किया गया था,  लेकिन अबतक आवास निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। नगर निगम प्रशासन ने लाभुकों की सूची से आवास योजना को रद्द करते हुए राशि रिकवरी व एफआइआर करने का निर्णय लिया है।
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 612 लाभुकों को नोटिस भेजने का काम शुरू हो गया है। सात दिन की मोहलत के बाद संबंधित लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। निर्धारित 612 लाभुकों पर 2.25 लाख की लागत से 13.77 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के 615 वैसे लाभुक जिन्हें प्रति आवास 2.25 लाख रुपया स्वीकृति के बाद भी अबतक काम शुरू नहीं करने पर सात दिन के बाद सरेंडर लिस्ट में डालने का निर्णय लिया गया है। चिह्नित लाभुकों को भविष्य में आवास लाभ से वंचित कर दिया जायेगा। आवास योजना का जियोटैग में कोताही बरतने वाले सामुदायिक संगठनकर्ताओं को भी कड़ी चेतावनी दी गयी है कि वे कार्यों में तेजी लायें ताकि लक्ष्य के अनुपात में उपलब्धि हासिल हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.