झारखंड की नयी गृह सचिव बनायी गयीं वंदना डाडेल

रांची। झारखंड की नयी गृह सचिव वंदना डाडेल बनायी गयी हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के आलोक में अरवा राजकमल को इस पद से हटा दिया गया था। अब सीनियर आईएएस अफसर वंदना डाडेल को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।चुनाव आयोग के आदेश के बाद झारखंड के गृह सचिव रहे अरवा राजकमल को पद से मुक्त कर दिया गया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.