लोस चुनाव : जेडीयू ने 16 प्रत्याशियो की सूची जारी की
पटना। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर में वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने 16 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। जेडीयू ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया है। वहीं ललन सिंह को एक बार फिर मुंगेर से चुनावी मैदान में उतारा है। जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, नालंदा से कौशलेंद्र, मुंगेर से ललन सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, गोपालगंज से डॉ. आलोक सुमन, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत, वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर, सिवान से विजयलक्षी, किशनगंज से मुजाहिद आलम के नाम शामिल हैं। विदित हो कि बिहार में एनडी, के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है जिसके तहत बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बची हुई सीटों पर एनडीए में शामिल उपेंद की पार्टी आरएलएम, मांझी की पार्टी हम, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर चुनाव लड़ेंगी।
