घडौली में भी मनाया गया होलिका दहन

 

नई दिल्ली। मयूर विहार फेज थ्री स्थित घडौली डेयरी फार्म बी ब्लॉक में होलिका दहन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। दहन का कार्य नरोत्तम यादव के द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत पहले पूजा अर्चना की फिर दहन का कार्य संपादित किया
इस अवसर पर ओमपाल प्रधान, पप्पु,  संजय,  जगवीर,  महेश, नरेंद्र, साधु के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। होलिका दहन के अपरांत लोगों को गुलाल का तिलक लगाकर रंगों का त्योहार होली को लेकर शुभकामनाएं दी। होलिका दहन पर अपना विचार व्यक्त करते हुए सजय ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कथा का जिक्र भी किया। संजय ने कहा कि तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है और इसके अगले दिन होली खेली जाती है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। इस दिन लोग एकजुट होकर खुशियां मनाते हैं। एक दूसरे को प्यार के रंगों में डुबोकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। रंगों का ये त्योहार पारंपरिक रूप से दो दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन होलिका जलाई जाती है जिसे होलिका दहन कहते हैं। वहीं दूसरे दिन लोग एक.दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रग-गुलाल का यह त्योहार होली आपसी भाईचारे का ष्भी संदेश दैता हैै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.