उत्तराखंड: डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे।। इस हत्या से पंजाब में माहौल गमगीन हो गया। गुरुद्वारे नानकमत्ता साहिब के पास ही डेरा कारसेवा परिसर के भीतर ही उनकी हत्या की गई। उन्हें तड़के छह बजे बाइकसवार हमलावरों ने तीन गोलियां मारी। उन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दियाण्। घटना की सूचना लित ही स्थानीय पलिस पुलिस  मौके पर पहची पहुंची और मामले की जांच मे जुट गई।
उधम सिंह नगर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मंजुनाथ टीसी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हमलावरों को गुरुवार सुबह करीब 6.15 बजे मोटरसाइकिल से गुरुद्वारे में प्रवेश करते और राइफल से बाबा तरसेम सिंह पर गोली चलाते देखा गया है। एसएसपी ने कहा कि कुर्सी पर बैठे बाबा तरसेम सिंह पर दो गोलियां चलाई गई। पहली गोली सामने से और दूसरी गोली पीछे से मारी गई। गोली लगते ही बाबा तरसेम तुरंत जमीन पर गिर गए। उन्होंने कहा कि डेरा कारसेवा प्रमुख के हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें लगाई गई हैं। वहीं, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने कहा कि घटना की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विदित हा कि नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा राज्य के उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर.टनकपुर रोड पर स्थित है। ये एक प्रतिष्ठित गुरुद्वारा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.