मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया चुनावी मैदान में
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार 14 अप्रैल को उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की यह 16वीं लिस्ट है। इसमें दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 10 नामों का ऐलान किया गया है। उत्तर.पूर्व दिल्ली सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। वे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से उतारा गया है। वहीं अमृतसर से गुरजीत सिह औजला, फतेहगढ साहिब से अमर सिह, बठिडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धु, सगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से धर्मवीर गांधी को चुनावी मैदान मे उतारा है। विदित हो कि कांग्रेस अब तक 272 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
