यूपी : पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार

लखनऊ। प्रदेश में पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को संपन्न कराया जाएगा। गुरुवार को मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। लोकसभा चुनाव वाले जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियां रवाना करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी। प्रथम चरण में जिन जगहां पर मतादान कराया जाएगा उनमे सहारनपुर,  कैराना,  मुजफ्फरनगर,  बिजनौर,  नगीना,  मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल है।
नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिये गये है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मेडिकल किट उपलब्ध करायी जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.