पश्चिम बंगाल: प्रथम चरण का मतदान 19 को

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार प्रचार का आखिरी दिन था। बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। राज्य के तीन लोकसभा सीट कूचबिहार,  अलीपुरद्वार  और जलपाईगुडी में 37 उम्मीदवार मैदान में है। सभी प्रत्यासियों की ओर से जनता को लुभाने का भरपूर प्रयास किया गया है। प्रथम चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार कूचबिहार से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जिनमें 7 निर्दलीय है। जलपाईगुड़ी से 12 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है जिनमें 5 निर्दलीय है। अलीपुरद्वार से 11 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किया है जिनमें दो निर्दलीय है।
शुक्रवार यानि 19 अप्रैल को बंगाल के इन तीनों लोकसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए सभी पोलिंग बूथों पर केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ हो लोकसभा चुनाव में राज्य में पहली बार सभी मतदान केंद्रों की 100 % वेबकास्टिंग की जा रही है। पहले चरण के मतदान के लिए कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के 56 लाख 26 हजार 108 मतदाता वोट डालेंगे। 5, 814 मतदान केंद्रों पर जाकर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बल की 263 कंपनियां इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में तैनात की गई है। सबसे ज्यादा केंद्रीय बल कूचबिहार में तैनात किए गए हैं। आयोग सूत्रों के अनुसार जिले में केंद्रीय बलों की 112 कंपनियों को तैनात किये गये है जबकि जलपाईगुड़ी में 83 कंपनी और अलीपुर में 63 कंपनी तैनात की गई है। केंद्रीय बलों की तैनाती के साथ ही आयोग ने राज्य पुलिस के 10,875 पुलिस कर्मियों को भी तैनात किए जाने का निर्णय लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.