सिंहभूम से जोबा मांझी चुनावी मैदान में
रांची। झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी इस चुनाव में अपना भाग्य आजाएंगी। उन्होंने मंगलवार की दोपहर 12.35 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरूवा, झामुमो के जिला महासचिव सोनाराम देवगम उपस्थित थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जोबा मांझी को सिंहभूम लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
बताया जाता है कि झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से जहां बीजेपी ने गीता कोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो ने जोबा मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है। सिंहभूम सीट पर जोबा मांझी को गीता कोड़ा चुनौती देंगी। गीता कोड़ा के बारे में कहा जाता है कि वेे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं और चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं। फिलहाल गीता कोड़ा इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।
सिंहभूम लोकसभा सीट पर चौथे चरण में वोट डाले जाने हैं। यहां मतदान 13 मई को होने कराया जाएगा। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आराक्षित है। पहले चरण में झारखंड की पलामू, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा लोकसभा सीट पर मतदान होना है।
