सपा प्रमुख अखिलेश ने कन्नौज सीट से किया नामांकन

कन्नौज। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव के ल‍िए नामांकन पत्र दाखि‍ल क‍िया। इससे पहले भाजपा प्रत्‍याशी सुब्रत पाठक ने भी अपना नामांकन दाखि‍ल कर रखा है। श्री पाठक कन्नौज के मौजूदा भाजपा सांसद हैं। वह इस बार भी इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं ।
सपा नेता अखिलेश यादव के नामांकन के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री पाठक ने कहा कि अब यहां इंडिया.पाकिस्तान का होगा मुकाबला । उन्हांने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव सबसे बड़ा सांप्रदायिक चेहरा हैं। वह माफियाओं के मातम में जाते हैं। कन्नौज की जनता ने हमेशा इतिहास लिखा है। इस बार भी अखिलेश को पराजित करने का मन हर जन बना चुका है। फिर इतिहास बनने जा रहा है जिसे दुनिया देखेगी। अखिलेश यादव के कन्नौज से नामांकन भरने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोग भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीताने का मन बना चुके हैं। जहां तक समाजवादी पार्टी और आईएनडीआईए की बात है तो इनके बड़े नेताओं ने अब चुनावी मैदान में उतरने का तय किया है क्योंकि उन्हें पीएम मोदी से डर हैं इसलिए वे अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार रहे हैं। अर्पणा ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादवद्) ने बहुत सारी सीटों को सुरक्षित बनाया, लेकिन उन सीटों पर भी भाजपा ने अपनी मेहनत से कमल खिलाया है। अपर्णा यादव ने कहा कि ईडी गठबंधन के लोगों ने तय किया है कि पीएम मोदी का मुकाबला करने के लिए इनके शीर्ष नेतृत्व को उतरना पड़ेगा। इसी के तहत उन्होंने (अखिलेश यादव) अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे कोई भी मैदान में उतर जाए। भाजपा अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
बता दें कि कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था। बुधवार की शाम यह तय हुआ था कि यहां से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे। उनके पहले यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवकर बनाया गया था।
तेज प्रताप की उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। जब इस बात की खबर आलाकमान तक पहुची तो तेज प्रताप की जगह अखिलेश यादव ने नामांकन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.