कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों के लिए मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें दिल्ली के बड़े नेताओं को भी स्थान दिया गया है। भाजपा छोड़कर आए हरियाणा के नेता चौ. बीरेंद्र सिंह व एनसीपी से आए डॉ. योगानंद शास्त्री को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
बताया जाता है कि काग्रेस इस वार दिल्ली के सातों सीटों पर कब्जा जमाने के लिए कोई कोर कसर छोडना नहीं चाहती और इसी के मदद्नजर इस तरह स्टार प्रचारकों को यहां ला रही है। मिली जानकारी के अनुसार इन स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की अलग-अलग सभाएं कराने की योजना है। इन नेताओं के रोड शो भी मुमकिन हैं। ज्यादा जोर चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली व उत्तर पश्चिम दिल्ली की उन सीटों पर रहेगा जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, यूपी आदि के बड़े कांग्रेस नेता भी दिल्ली में प्रचार की कमान संभालेंगे। इन नेताओं की उस क्षेत्र में सभा होगी जिसमें उनके राज्य व जाति के लोग रहते हैं।
