अवैध वसूली मामला : सीओ, एसओ समेत 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसपी, एएसपी पर भी गिरी गाज

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में यूपी.बिहार बॉर्डर पर नरही थाना इलाके स्थित भरौली पिकेट और कोरंटाडीह चौकी पर ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पुलिसवालों की गिरफ्तारी के बाद बलिया के पुलिस अधीक्षक और एएसपी पर भी गाज गिर गई है। एसपी और एएसपी को पद से हटाया है। इनके अलावा सीओ को भी निलंबित कर दिया गया है। एसओ समेत 18 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए गए हैं। सात पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि दरअसल, बुधवार देर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण के नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस ने छापा मारा था। दोनों स्थानों पर ट्रकों से अवैध वसूली में दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया था। मौके से तीन पुलिसकर्मी और कुछ दलाल फरार हो गए थे। सात पुलिसकर्मियों के साथ ही दलालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दबिश के दौरान लगभग 25 मोबाइलए 14 बाइक और 37500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। दरअसल, पुलिस की ओर से यूपी.बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस आधार पर डीआईजी की ओर से एडीजी को सूचना दी गई और उनके साथ बुधवार रात सादे वेश में मौके पर छापेमारी की गई। भरौली पिकेट से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया, तीन भागने में सफल हो गए। वहीं, कोरंटाडीह चौकी पर भी अवैध वसूली मिलने पर दबिश दी गई। यहां से भी कुछ दलाल भागने में सफल रहे। कुल दो सिपाहियों समेत 18 लोगों गिरफ्तार कर सभी को पास स्थित एक मंदिर में रखा गया था। रातभर पुलिस की कार्रवाई चलती रही। बृहस्पतिवार सुबह जिला मुख्यालय पर सूचना देकर यहां से बंदी वाहन मंगाया गया। इसमें सभी आरोपियों को भरकर नरही थाने लाया गया। सुबह एसपी देवरंजन वर्मा, एएसपी, सीओ समेत स्थानीय अधिकारी भी नरही थाने पहुंच गए। नरही थाने के कर्मियों पर भी टीम ने कार्रवाई की। एसओ का कमरे को सील कर दिया गया। सभी बैरकों और उसमें रखे एक.एक बक्से को खंगाला गया।  दोपहर बाद डीआईजी वैभवकृष्ण ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस की ओर से यूपी.बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रहीं थीं। इस बारे में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को जानकारी दी गई और कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान मौके से 25 मोबाइल, 14 बाइक और 37500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। नौ पुलिसकर्मियों समेत कई दलालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसओ समेत 18 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए गए हैं। सात पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक और एएसपी पर भी गाज गिर गई है। एसपी और एएसपी को पद से हटाया है। इनके अलावा सीओ को भी निलंबित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.