कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से किया नामांकन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कल्पना सोरेन से सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए आज मैंने झामुमो प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चार जून को गांडेय सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी  के अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया था। झामुमो विधायक सरफराज अहमद द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.