फगवाड़ा में पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

ड्रग्स,अवैध शराब और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फगवाड़ा। पंजाब में फगवाड़ा पुलिस ने मंगलवार देर रात पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिलए बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां,  और अवैध शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक  रूपिंदर कौर भट्टी ने यहाँ मीडिया से बात करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक के पास से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसकी पहचान फगवाड़ा के पास मेहतान गाव निवासी लवगान के रूप में हुई है। उस पर वाहन चोरी के संदेह में भारतीय दंड संहिता  की धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अलग अभियान में पुलिस ने फगवाड़ा के ओंकार नगर निवासी सोनू कुमार के पास से 1,335 नशीली गोलियाँ और 1,03,000 रुपए नकद ड्रग मनी के रूप में जब्त किए। उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस)  अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो अन्य संदिग्धों, हदियाबाद निवासी सागर संधू और बेहराम निवासी कमल को भी क्रमशः 50 और 25 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस बीच फगवाड़ा के विकास नगर निवासी हरविंदर वालिया के पास से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी भट्टी ने पुष्टि की कि पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास तेज़ कर रही है। उन्होंने कानून.व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि  गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.