अनमोल गगन मान ने “आप” से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। मान ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विदित हो कि अनमोल गगन मान ने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37, 718 मतों से हराया था। 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वालीं वह सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुकी हैं। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।
अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि अनमोल गगन मान का राजनीति छोड़ने का फैसला अरविंद केजरीवाल के पूर्ण विश्वासघात को दर्शाता है। मान आम आदमी पार्टी की इस्तेमाल करो फेंक दो वाली गंदी राजनीति की पहली शिकार नहीं हैं बल्कि प्रशांत भूषण से लेकर गुरप्रीत घुग्गी तक लंबी सूची है। भगवंत मान सरकार के दिन अब गिने.चुने रह गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.