सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

पटना। बिहार में अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई। व्हाट्सएप के जरिये एक अज्ञात नंबर से मैसेज किया गया जिसमें धमकी दिया गया कि 24 घंटे के भीतर सम्राट चौधरी को गोली मार देंगे।
जानकारी के मुताबिक एक समर्थक के फोन पर अज्ञात नंबर से मैसेज किया गया है। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच.पड़ताल में जुट गई है। यह धमकी भरा मैसेज शनिवार की रात को किया गया। पुलिस अज्ञात नंबर को ट्रेस कर रही और उसी के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। व्हाट्सएप पर मैसेज में साफ लिखा गया है कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा सच बोल रहा हूं। वहीं, सूत्रों की माने तो सम्राट चौधरी की सुरक्षा में जितने भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं उन्हें यह जानकारी दे दी गई है जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं।
इधरए पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है और साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि धमकी देने वाले की सही लोकेशन और पहचान सामने आ सके। फिलहाल, मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। याद दिला दें किए इससे पहले बिहार के कई नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है जिसमें केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान, वैशाली की सांसद वीणा देवी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के नाम भी शामिल हैै ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.