विकसित भारत यात्रा में झारखण्ड पीछे नहीं : बाबूलाल मरांडी
रांची। झारखंड भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम जनता के साथ बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम के 124 वें संस्करण को सुना। प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत चंदौरी मंडल में बूथ संख्या 116 पर, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने सरिया मंडल के बूथ संख्या 111/112 पर, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची महानगर के सुखदेव नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 114 पर कार्यक्रम को सुना। श्री सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका आदि मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम एक प्रेरक कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत की प्रगति, प्रकृति, संस्कृति, युवाओं के प्रयास, महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय अपने संबोधन में शामिल किए जो नई पीढ़ी को नई दिशा देता हैं।
श्री मरांडी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिसके कुशल नेतृत्व में भारत विकसित यात्रा पर निकल पड़ा है इसमे झारखंड राज्य भी प्रमुखता से शामिल है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा भारत का जन-मन एक महीने तक प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करता है। यह कार्यक्रम भारत की विकास यात्रा का एक संक्षिप्त दस्तावेज होता है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा विज्ञान और विरासत के साथ आगे बढ़ रही है। भारत के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समावेश से आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा होगा। “मन की बात” कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, सहित प्रदेश, जिला, और मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में बूथ पर सुना।
