अनंत सिंह की ललकार से राजद बेचैन
पटना। बिहार की सियासत में श्छोटे सरकारश् के नाम से मशहूर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने ऐलान किया कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू ;श्रक्न्द्ध के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में एनडीए को 228 सीटें मिलेंगीए जबकि महागठबंधन महज 15 सीटों तक सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने कहाएष्तेजस्वी यादव इस जन्म में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। अगर मेरे सामने चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जमानत जब्त करवा दूंगा।
अनंत सिह के इस बयान से बिहार का राजनीतिक तापमान और बढता नजर आ रहा है। अनंत सिंह ने कहा कि जो नेता मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं क्या उन्होंने अपने माता.पिता के दम पर लाखों युवाओं को नौकरी दिलवाई है। विदित हो कि अनंत सिंह की रिहाई पटना हाईकोर्ट से बेल मिलने के एक दिन बाद हुई। वे मोकामा सोनू.मोनू फायरिंग केस में पिछले सात महीने से जेल में बंद थे। 22 जनवरी 2025 की शाम मोकामा के नौरंगा इलाके में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने उन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी जिनमें हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट शामिल थे। उन्होंने 24 जनवरी 2025 को खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस फायरिंग में अनंत सिंह की जान बाल-बाल बची थी। खबरों के मुताबिक सोनू.मोनू गैंग ने उनके काफिले पर फायरिंग की थी जिसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की।
