अखिलेश की पीसी में पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की


मुरादाबाद। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा हुआ। पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान एक टीवी चैनल का पत्रकार नीचे गिर गया और उसे चोट लग गई। आरोप है कि पत्रकारों को अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर जमीन पर गिराया। पत्रकारों का कहना है कि उन्हें सवाल पूछे जाने से भी रोका गया। वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों के साथ हुई धक्का-मुक्की की आलोचना की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष एम राशिद सिद्दीकी ने घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। राशिद सिद्दीकी ने कहा अखिलेश यादव को घटना के लिए खेद व्यक्त करना चाहिए। यूनियन शीघ्र ही बैठक करके आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। प्रशासन को फरीद शम्सी के अच्छे उपचार की व्यवस्था करनी चाहिये।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अखिलेश के सामने किसी पत्रकार के साथ बदसलूकी हुई हो। इससे पहले खुद यूपी के पूर्व सीएम ने सवाल पूछने वाले एक रिपोर्टर से कहा था कि तुम कितने में बिके हुए हो।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.