सतीश गोलचा बने दिल्ली पुलिस के नये आयुक्त
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से श्री गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से ही प्रभावी होगी।
श्री गोलचा को श्री एस बी के सिंह के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। होम गार्ड के महानिदेशक श्री सिंह को इसी महीने एक तारीख को दिल्ली पुलिस के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। श्री गोलचा 1992 बैच के पुलिस अधिकारी हैं।
