130वें संविधान संशोधन बिल से बसपा ने किया किनारा

लखनऊ। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने किनारा कर लिया है। उन्होंने बिल को लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताते हुए कहा है कि इसका दुरुपयोग सत्ताधारी पार्टियां अपने लाभ, स्वार्थ व देश के लिए करेंगी।
गुरुवार को सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने लिखा कि केन्द्र सरकार द्वारा  संसद में भारी हंगामे के बीच लाया गया 130वां संविधान संशोधन बिल देश में पिछले कुछ वर्षों से चल रहे राजनैतिक हालात में यह स्पष्टतः लोकतंत्र को कमज़ोर करने वाला लगता है। इसका सत्ताधारी पार्टियाँ अपने-अपने लाभ,  स्वार्थ व द्वेष में ज्यादातर इसका दुरुपयोग ही करेंगी ऐसी जनता को आशंका है। उन्होने कहा कि इस बिल से हमारी पार्टी कतई भी सहमत नहीं है। सरकार इसे देश के लोकतंत्र एवं संविधान के हित में ज़रूर पुनर्विचार करे तो यह उचित होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.