केविस, बेंगलुरु महानगर निगम चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा और ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी और सह.चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को अलग-अलग विज्ञप्तियों में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने केरल के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे को सह.चुनाव प्रभारी बनाया है।
इसी प्रकारए ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राममाधव को चुनाव प्रभारी तथा राजस्थान प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया तथा महाराष्ट्र विधानसभा के पार्टी सदस्य संजय उपाध्याय को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया है।
