लखनऊ कोचिंग अग्निकांड अति-दु:खद : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि इस हादसे में अनेक लोगों की मौत तथा कई लोगों के घायल होने की घटना अति.दु:खद है।
सुश्री मायावती ने कहा कि इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बसपा प्रमुख ने कहा कि ऐसी दु:खद घटनाओं की रोकथाम के लिए सबको मिलकर सही से काम करने की जरूरत है। उन्होंने नसीहत दी कि सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। हादसे में कई छात्र घायल हुए और कुछ के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई थी। आग इतनी तेज थी कि जान बचाने के लिए कई छात्र दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.