श्यामा प्रसाद ने देश के लिए खुद को किया बलिदान ; पूनियांं

जालौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी एवं सांसद डॉ सतीश पूनियां ने कहा है कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुनिया के इतिहास के उन विरले नेताओं में से हैं जिन्होंने अपनी पार्टी के एजेंडे और देश की अखंडता के लिए खुद को बलिदान कर दिया।
डॉ पूनियां ने मंगलवार को जालौर जिले के जूनी बाली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ/ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया और इस अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब बंगाल विभाजन की कगार पर था तब डॉ मुखर्जी ने इसका कड़ा प्रतिकार कर देश को टूटने से बचाया। इसके बाद कश्मीर में व्याप्त दो प्रधान, दो संविधान और दो झंडों की व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने पुरज़ोर आवाज़ उठायी और नारा दिया कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। कश्मीर जाने के लिए परमिट की अनिवार्य प्रथा को तोड़ते हुए वह वहां गये जहां 23 जून 1953 को कश्मीर की जेल में उनका निधन हो गया।
उन्होंने कहा कि वह भले ही अल्पकाल में दुनिया से चले गए, लेकिन उनके इसी वैचारिक संकल्प और शहादत का परिणाम है कि आगे चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा हुआ और उनका खड़ा किया गया संगठन भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.