चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को नोटिस भेजा

नई दिल्ली। हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रणदीप सुरजेवाला को नोटिस थमा दिया है तथा कहा है कि 11 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजे तक इस नोटिस का जवाब दें।
बताया जाता है कि एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमा मालिनी पर बयान देते समय रणदीप सुरजेवाला की जुबान फिसल गई। उन्होंने हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उसके बाद कुछ दिनों तक भाजपा व कांग्रेस के बीच हमले व बचाव का सियासी घटनाक्रम जारी रहा। अब इस मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रणदीप सुरजेवाला को नोटिस थमा दिया है। चुनाव आयोग ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.