लोस चुनाव : पांचवे चरण का मतदान 20 मई को
कई केंद्रिय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
नई दिल्ली। सोमवार को महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू.कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा। इस चरण में दो हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान होगा। रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं। जम्मू.कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ रहे हैं। पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान होगा उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास है।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र) , साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगां पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं। पांचवें चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज) केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), सांसद लल्लू सिंह (फैजाबाद) लोकसभा सीट से चुनावी मुकाबले में हैं।
केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू.गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं जबकि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था।
लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा के मौजूदा विधायक (लखनऊ मध्य से) रविदास मेहरोत्रा से है। उत्तर प्रदेश में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित) बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा। बिहार की पांच लोकसभा सीट सारणए मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी सोमवार को मतदान होगा जिसमें 80 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। हाजीपुर से चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बाकी दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। सारण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य से है।
पश्चिम बंगाल में सात संसदीय क्षेत्रों में मतदान 20 मई को होना है जिसमें बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेरामपुर, हुगली और आरामबाग लोकसभा सीट शामिल हैं। बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देबदूत घोष से है। झारखंड में तीन लोकसभा सीट और गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 मई को होना है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में चतरा से 22ए कोडरमा से 15 और हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन तीनों सीट पर जीत दर्ज की थी। ओडिशा की पांच लोकसभा सीट और 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 20 मई कोण् होगा। राज्य में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्य सरकार में उनके सहयोगी बिक्रम अरुखाए निरंजन पुजारीए पीके अमातए तुकुनी साहूए रीता साहू और एसपी नायक शामिल हैं। कुल मिलाकर 40 उम्मीदवार अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं।
