नड्डा ने काशी विश्वनाथ मंदिर का किया दर्शन

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन सोमवार को नड्डा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन,पूजन करने पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर भी जाकर पूजा.अर्चना की। उन्होंने विश्वनाथ कॉरिडोर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इसके बाद काशी की मशूहर कचौड़ी और जलेबी का स्वाद चखा।
सुबह का नाश्ता करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कतुआपुरा में बूथ कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पंचायत चुनाव की जीत को लेकर चर्चा की। इसके बाद पड़ाव स्थित पं दीनदयाल स्मृति स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि दीनदयालजी हम करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज रहे हैं। भारतीय राजनीति में विचारधारा का संघर्ष उन्होंने हम सभी को बखूबी बताया है। उनकी पुण्य स्थली पर आकर हम सभी को प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। देश और दुनिया में भारत का नाम प्रशस्त हो रहा है।

Comments are closed.