टीएमसी की लिस्ट पर सस्पेंस बरकरार


कोलकाता। बंगाल में चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। अभी तक किसी भी पार्टी ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है। जहां एक ओर लिस्ट नहीं आई है, वहीं  दूसरी ओर जिन्हें टिकट नहीं मिलेगी उनके नामों को लेकर भी अटकलें  तेज है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार टीएमसी में हैवीवेट मंत्री और विधायकों का पत्ता साफ हो सकता है। इस चर्चा को लेकर अनेक दिग्गजों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं जिनके नाम कटने पर संशय लग रहा है उसमें अमित मित्रा, माला साहा, सोनाली गुहा, परेश दत्ता और शंकर सिंह का नाम सामने आ रहा है।
टीएमसी सूत्रों के मुताबिक शुरुआती तौर पर पता चल रहा है इस बार वित्त मंत्री अमित मित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वहीं इस बार तृणमूल कांग्रेस की सीनियर विधायक सोनाली गुहा संभवतर: चुनाव नहीं लड़ने की खबरें भी हैं। मगर अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें इस बार पार्टी टिकट ही नहीं देगी। पार्टी में यह भी चर्चा है कि इस बार बेलगछिया, काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से विधायक रह चुकी माला साहा को टिकट नहीं देने का फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि वरिष्ठ नेता परेश दत्ता को इस बार टिकट हाथ नहीं लगेगी। वहीं, दूसरी तरफ बताया जा रहा है कुछ नेता अपनी जगह अपने बेटों को टिकट देने की सिफारिश कर रहे हैं। इनमें शंकर सिंह का नाम शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.