हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकंप के दो झटके


हिमाचल प्रदेश के चम्बा में सोमवार की सुबह भूकंप के मध्यम दर्जे के दो झटके महसूस किये गयेए जिनकी तीव्रता 3ण्6 तथा 3ण्5 मापी गई। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस भूकंप से किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं मिली है। विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र चम्बा जिले में पांच किलोमीटर की गहराई में था। बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह दस बज कर 20 मिनट पर जबकि दूसरा झटका 10 बजकर 38 मिनट पर महसूस किया गया और दोनों की तीव्रता क्रमशरू 3ण्6 और 3ण्5 मापी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.