मोदी ने प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला कल्याण संस्था राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिला ताई मेढ़े के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।प्रमिला ताई मेढ़े का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका रहीं श्रद्धेय प्रमिला ताई मेढ़े जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। महिला सशक्तिकरण के साथ.साथ सामाजिक कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!

Leave A Reply

Your email address will not be published.