श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण समापन की सराहना
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की। तीर्थयात्रा के दौरान 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन किए। श्री शाह ने इस तीर्थयात्रा को भारतीय संस्कृति की अटूट परंपरा और गहरी आस्था का प्रतीक बताते हुए एक्स पर एक पोस्ट में इस वार्षिक तीर्थयात्रा को सुगम बनाने में शामिल सभी हितधारकों को हार्दिक बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि “ओम नमः शिवाय”! इस वर्ष 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा की जो भारतीय संस्कृति की अटूट परंपरा और गहरी आस्था का प्रतीक है और बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन किए।श्री शाह ने कहा कि श्मैं सुरक्षा बलों, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सभी स्वयंसेवी संगठनों को सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। आपका समर्पण और सेवा सराहनीय और असाधारण रही है।
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बाबा बर्फानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। इससे पहले दिन में कश्मीर के पहलगाम में लिद्दर नदी के तट पर भगवान शिव की पवित्र छड़ी . “छड़ी मुबारक “पूजन” और “विसर्जन” किया गया जिसके साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा संपन्न हुई।
