शीतलकूची के बूथ 126 पर बंद कराया मतदान


कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आयी है। कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहोल बना हुआ नजर आया। यहां बूथ 126 पर भाजपा.तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान गोलीबारी किए जाने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
तृणमूल कांग्रेस ने इस गोलीबारी का आरोप केंद्रीय बलो पर लगाया है जबकि केंद्रीय बलों ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। इस बीच चुनाव आयोग ने यहां मतदान स्थगित करने का आदेश दिया। आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया। शनिवार शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलेगी। बता दें कि राज्य की पांच जिलों हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, हुगली, कूचबिहार और अलीपुरद्वार की कुल 44 सीटों पर शनिवार को मतदान कराए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.