सीएम नीतीश ने चुनाव जीतने वाली सभी पार्टियों को दी बधाई

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पांच राज्यों में चुनाव जीतने वाली सभी पार्टियों को बधाई दी।
सीएम नीतीश ने ट्वीट कर सबसे पहले असम और पुडुचेरी में बीजेपी को शुभकामनाएं दी। तमिलनाडु में एमके स्टालिन की फिर से सत्ता में वापसी हुई है। स्टालिन को बधाई देते हुए नीतीश ने कहा कि 2017 और 2018 में चेन्नई की अपनी यात्रा के दौरान मैंने भविष्यवाणी की थी और आपके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की कामना की थी। सीएम नीतीश ने अपने अगले ट्वीट में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विजय हासिल करने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा सीएम नीतीश ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को राज्य में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.