बूढ़ी गंडक का दिखने लगा उग्र रुप
मुजफ्फरपुर। शहर से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में ऊफान आना शुरू हो गया है। एक दो दिनों में नदी के पेटी में बसे बस्ती में पानी भी घुसने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि बांध पर फिलहाल पानी का दबाव नहीं है। वही दूसरी ओर रेन कट और मिट्टी धंसने से कई जगह बांध क्षतिग्रस्त हो गया है।
कांटी, मुशहरी, बंदरा, मीनापुर में कई जगह बांध पर बड़े.-बड़े गड्डे हो गए हैं। शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली बांध की बात करें तो रेन कट तो अधिक नहीं है, बांध के उपर से कई जगह स्लोपिंग है और बारिश होने पर इससे मिट्टी खिसकने की आशंका बनी रहती है।
दरअसल, बांध पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान व मवेशी का बथान बना लिया गया है। बांध से नीचे उतरने के लिए कई जगह स्लोप है जो बारिश में ज्यादा खतरनाक हो जाता है। सिकंदरपुर नाका से एसएसपी आवास तक के बांध वाली सड़क की हालत जर्जर है । बाढ़ के दौरान शहर के मद्देनजर यह सबसे संवेदनशील एरिया है। पानी का दबाव यहां काफी होता है। इधर, विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांध के रेन कट को मोटरेबल कार्य पहले शुरु होता लेकिन बारिश के वजह से बोरा में मिट्टी नहीं भरा जा सका। फिलहाल 5000 हजार बोरा में बालू डाल रेन कट को ठीक करने के लिए तैयार किया जा रहा है और विभाग की इस क्षेत्र पर नजर है।
