पीएम मोदी के मन की बात को सुनने को जुटे भाजपा कार्यकर्ता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कोंडली मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस अवसर पर सबो ने प्रधानमंत्री के द्वारा की गई मन की बात को बडे ही ध्यान से सुना।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश गौतम, मंडल अध्यक्ष संजीव भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्रा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा संजीव भाटी, निगम पार्षद अतुल गुप्ता, दीपक वशिष्ठ, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता गौतम, अभिषेक शर्मा, पी डी जोषी, अंजू भीलवाडा, अनिता सिंह, नीलम रूणा रानी, मीना रावत, तुलसी शर्मा, अमिता राय एव ऋचा गुप्ता के अलावा बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सबों ने प्रधानमंत्री मोदी के मिशन को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
