अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली। गरिमाश्री को-ओपरेटिव अर्वन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने गरिमाश्री परिवार के साथ जुडकर सामाजिक कार्यक्रमों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें रोमा पुत्री श्री संजय पुरानी कोंडली, अंजना पुत्री श्री नरेंद्र पाल सिंह कोंडली,  दुुलारी देवी मीना पुत्री श्री मानसिंह मीना त्रिलोकपुरी, अनिता पुत्री श्री मेघनाथ मुल्ला कालोनी,  कुसुम पुत्री श्री सतीश चंद्रा न्यू कोंडली, चंदा पुत्री श्री गंगा विष्ट ईस्ट विनोद नगर तथा रीना खिचडीपुर के नाम शामिल हैं। इन महिलाओं को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ललिता जी एवं बालकृष्ण वशिष्ठ उपस्थित हुए वहीं इस कार्यक्रम में गरिमाश्री परिवार के पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.