कन्हैया की शव यात्रा में बडी संख्या में शामिल हुए लोग

उदयपुर। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कन्हैया लाल की शव यात्रा संपन्न हो गई। इस यात्रा के समय पूरा का पूरा उदयपुर ही उमड़ आया।
विदित हो कि मंगलवार की रात को गतिरोध खत्म होने के बाद देर रात पुलिस ने शव को महाराणा भूपाल अस्पताल में रखवाया था और सवेरे पोस्टमार्टम किया गया। एडीजी , आईजी और एसपी रैंक के अफसर पोस्टमार्टम करने के दौरान मौजूद थे। इस वख्त चुनिंदा स्टाफ के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद भारी पुलिस बंदोबस्त में शव को कन्हैया के घर पहुंचाया गया और फिर वहां से उनके परिजनों को शव सौंपा गया। इस दौरान भारी पुलिस बंल की व्यवस्था की गई थी। सवेरे जब शव को घर भेजा गया तो मां और पत्नी खुद पर काबू नहीं कर सकीं। रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। चीत्कार ऐसी थी कि आसपास खड़े लोगए परिवार के सदस्य और यहां तक कि पुलिसवाले भी अपनी आंखे नम होने से नहीं रोक सके। बार-बार परिवार के लोग और परिजन हत्या आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करते नजर आए।
बताया जाता है कि कन्हैया की शव यात्रा मे बडी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजन और परिवार के सदस्यों के अलावा मोहल्लै के लोगों के साथ ही आसपास के मौहल्ले में रहने वाले लोग भी शव यात्रा में शामिल हुए। उदयपुर में कर्फ्यू होने के बाद भी पुलिस ने शव यात्रा में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं रोका। शमशान घाट पर भी भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान हथियारबंद जवान भी साथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.