पीएम मोदी के स्वागत को देवघर एयरपोर्ट तैयार

देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर आएंगे और यहां बने एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस बात को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है और एयरपोर्ट भी उनकी राह को देख रहा है।
विदित हो कि यह एयरपोर्ट पांच साल में बनकर तैया हुआ है और इसके टर्मिनल को इको फ्रेडली बनाया गया है। वहीं इस टर्मिनल को बाबा मंदिर का रूप दिया गया है। बताया जाता है कि इस एयरपोर्ट के रनवे से बाबा मंदिर के पंचशूल के दर्शन होंगे। इस एयरपोर्ट की लंबाई 2500 मीटर है। 401. 34 करोड़ की लागत से देवघर एयरपोर्ट बनी है। इस हवाई अड्डे में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एयर बस 320 सीरीज और बोइंग विमान परिचालन की क्षमता है। इस एयरपोर्ट में 4000 वर्गमीटर में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण हुआ है। इस टर्मिनल में 180 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। इस एयरपोर्ट की रनवे 45 मीटर चौड़ी है। इसके बाद ब्लैंक एरिया है। रात्रि के समय जब यह एयरपोर्ट रोशनी से जगमगाती है तो इसका नजारा ही कुछ और होता है।
देवघर में इस एयरपोर्ट के निर्माण हो जाने से यहां के लोगों में अच्छा खासा उत्साह है और वे इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि वे अब यहां से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता आदि की यात्रा बहुत कम समय में कर पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.