आर डब्ल्यू ए ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली। मयूर विहार फेज थ्री स्थित रेजिडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन पॉकेट ए वन के तत्वाधान में स्थानीय अशोक वाटिका में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक कुलदीप कुमार मोनू द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर श्री मोनू के साथ प्रियंका गौतम, अनिता भट्ट, एसोशिएशन के अध्यक्ष एच डी जोशी, उपाध्यक्ष के एस वर्मा, महासचिव डी के द्विवेदी, एस के शर्मा के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
झंडोत्तोलन के बाद यहां उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप मोनू ने देश के उन सपूतों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूतियां दी। उन्होंने कहा कि आज यह देश तथा देश का हर जनमानस उन शहीदों को नमन करता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है और हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य है कि जाति, संप्रदाय, मजहव से उपर उठकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दें। श्री मोनू ने कहा कि हमें उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य की प्रशंसा करनी चाहिए जो आज भारत की सुरक्षा के लिए सीमा पर हर हालात में डटे रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.